फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Even after five months, the transport system in Aani is not back on track.

Rampur Bushahar News: पांच माह बाद भी आनी में पटरी पर नहीं लौटी परिवहन व्यवस्था

Sun, 07 Dec 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
.आनी सब डिपो के 10 बस रूट पांच महीने बाद भी नहीं हुए बहाल
विज्ञापन

.भूस्खलन और सड़क किनारे गिरे डंगों के कारण बस सेवाएं बाधित
.ग्रामीणों की परेशानी बरकरार, शीघ्र समस्या का समाधान करे सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बरसात को समाप्त हुए पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन आनी सब डिपो के तहत अभी भी 10 से अधिक बस रूट बहाल नहीं हो पाए हैं। जगह-जगह भूस्खलन और सड़क के किनारे गिरे डंगों के कारण बस सेवाएं बाधित हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, बंद पड़े प्रमुख रूटों में आनी से बांशा, कुटबा, पोखरी, विशल, टीपर, शुश मुंगरी वाया तिहनी, गूंगी-दलाश, आनी-दलाश वाया निगाड़ी कैंची और पनेऊ समेत कुल 10 रूट शामिल हैं। हालांकि, कुछ रूटों पर जहां तक सड़क सुरक्षित है, वहां तक ही बसें भेजी जा रही हैं, लेकिन गंतव्यों तक सीधी बस सेवा अभी भी बहाल नहीं हो पाई है। बस सेवाएं ठप रहने से ग्रामीणों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें अपनी जेब से भारी राशि खर्च करनी पड़ रही है। खासकर विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। मामले को लेकर आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से आनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के किनारे पड़े मलबे भी अब तक नहीं उठाए गए हैं। पिछड़े क्षेत्र की जनता के साथ प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है। पांच महीने बीतने के बाद भी सड़कें पूरी तरह बहाल न होना सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

जल्द होंगे रूट बहाल
आनी बस अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि जहां तक सड़क बहाल हो चुकी है, वहां तक ही बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। सड़कें बहाल होते ही सभी रूटों पर बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed