फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Engineering students got placement in reputed private company

Rampur Bushahar News: इंजीनियरिंग छात्रों को प्रतिष्ठित निजी कंपनी में मिला प्लेसमेंट

Mon, 19 May 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Engineering students got placement in reputed private company
महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कोटला ज्यूरी में चयनित छात्रों के साथ प्रबंधन। संवाद
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला-ज्यूरी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के चार छात्रों को हिमाचल प्रदेश की एक प्रतिष्ठित निजी कंपनी में प्लेसमेंट मिला है। चयनित छात्रों के नाम नीतीश शर्मा, तरुण कुमार, पंकज और रितिक जसवाल है। चयनित छात्रों को तीन लाख का सालाना पैकेज दिया गया है। संस्थान के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रो. राकेश कुमार ने छात्रों और उनके परिजनों को बधाई दी है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. अमितेश शर्मा ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी महेंद्र शर्मा ने कहा कि हम दुनियाभर में अपने छात्रों को सर्वोत्तम संभव प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी टीम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम कर रही है कि हमारे छात्र उद्योग मानकों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed