{"_id":"65493569c2d300d8df034eb4","slug":"encroachment-on-the-roads-of-parwanoo-vikas-manch-will-raise-voice-for-removal-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1042-10566-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: परवाणू की सड़कों पर अतिक्रमण को\nहटाने के लिए विकास मंच उठाएगा आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: परवाणू की सड़कों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए विकास मंच उठाएगा आवाज
Tue, 07 Nov 2023 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद परवाणू विकास मंच की पहली बैठक आयोजित
कई प्रकार के मुद्दों को लेकर की गई चर्चा, अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के विकास मंच की पहली बैठक हुई। बैठक में मंच के सभी सदस्य मौजूद रहे। सबसे पहले उपायुक्त सोलन की ओर से मंच का पंजीकरण करने पर आभार जताया गया। वहीं परवाणू के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही परमाणू की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए भी आवाज उठाने के लिए सभी एकमत हुए। इसके लिए जल्द ही सभी सदस्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
इस दौरान हिमुडा की जमीन पर से अतिक्रमण हटवाने, औद्योगिक सड़कों को स्पेसिफिकेशन के अनुसार बनाने, सेक्टर-5 की सड़क का जल्द निर्माण और नाले में लगने वाली रिटेनिंग वॉल लगाने का आग्रह किया जाएगा। इसी के साथ फायर हाइड्रेट के लिए पानी उपलब्ध करवाने, ईएसआई अस्पताल का विस्तारीकरण और अस्पताल में दवाइयोंं की दुकान खोलने के लिए भी कहा जाएगा। नगर परिषद से पास हुए मकान और दुकानों के नक्शे के अनुरूप नहीं बने भवनों के बारे में चर्चा की गई। वहीं रिहायशी प्लाटों में नियमों का उल्लंघन करके उन में वर्षों से किए जा रही व्यवसायिक गतिविधियों को रोकने के लिए पत्राचार समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में महिलाओं से संपर्क साधने और विकास मंच में सहयोग करने के लिए महिला उपप्रधान बनाने के लिए स्वीकृति दी गई। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष सतीश बेरी, आशीष दास गुप्ता, ताराचंद, प्रकाश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।