{"_id":"6ac61a3465a982c97f05ed4c","slug":"employment-and-awareness-camp-in-madavag-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171766-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी
विज्ञापन
मडावग में रोजगार एवं जागरूकता शिविर, नशे के खिलाफ जनआंदोलन चलाने का आह्वान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। हिंदलोक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मडावग पंचायत में एक दिवसीय रोजगार एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में पुरंदर परगना क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। शिविर को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक राठौड़ राजेश रढाईक ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आजीविका मिशन के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता और कौशल के आधार पर स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने समाज में फैल रहे नशे के खिलाफ भी महिलाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल किसी एक संस्था या विभाग तक सीमित नहीं रखा जा सकता। मातृशक्ति को आगे आकर इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि समाजसेवी बालम गोगटा ने महिलाओं को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। रुस्लाह वार्ड से खंड विकास समिति सदस्य एवं जिला शिमला वुमन सेल की उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मडावग समन्वयक अनीता कंवर, चौपाल समन्वयक नरेश साजटा, चिट्टा मुक्त अभियान के जिला संयोजक केवल राम डोगरा सहित स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की प्रधान, सचिव और सदस्य, आशा कार्यकर्ता तथा नशामुक्त अभियान की पंचायत समन्वयक मौजूद रहीं। सभी ने नशामुक्ति और जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।