फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   employes

जलरक्षकों को जल शक्ति विभाग के अधीन लाने की उठाई मांग

Mon, 24 Feb 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। आईपीएच अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रोहड़ू वृत्त की बैठक लोनिवि विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश महासचिव सुरेश शर्मा ने की। इस मौके पर संघ के जिला प्रधान गोपाल सिंह, वित्त सचिव जिला सिंह, मुख्य सलाहकार भरत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संघ के रोहड़ू इकाई की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान जलरक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में नरेंद्र सिंह को प्रधान, रणजीत सिंह को सचिव, दिनेश ठाकुर को उपप्रधान, राजेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष, संदीप मास्टा को सचिव, जबकि राजेश चौहान को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। विनोद कुमार और मोहन लाल को संगठन सचिव चुना गया। रजनीश चौहान, बलवान सिंह, रविंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। यशपाल शर्मा, प्रमोद रेटका, चुरू राम, हंसराज खलास्टा, प्रमोद शर्मा, रामेश्वर सिंह, सोहन लाल, वीरेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, नरेश चंद, धर्म सेन को चुना गया है। बैठक में मांग उठाई गई कि 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा चुके जल रक्षकों को जल शक्ति विभाग के अधीन लाया जाए। अनुबंध पर आए पंप अटेंडेंट को परीक्षण के लिए भेजा जाए। जल रक्षकों, पैरा फीडरों, पेरा पंप ऑपरेटरों को वेतन हर माह उनके खाते में डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed