फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Employees got practice done for Panchayat elections

Rampur Bushahar News: पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों को करवाया अभ्यास

Tue, 19 May 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Employees got practice done for Panchayat elections
चौपाल में आयोजित चुनावी रिहर्सल में मौजूद कर्मचारी, अ​धिकारी। संवाद
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कर्मचारियों को अभ्यास करवाया। रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। बैठक के दौरान कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतपत्रों की गिनती, मतदान सामग्री के सही उपयोग और चुनाव ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चुनाव संबंधी सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन सुनिश्चित बनाएं। इस अवसर पर बीडीओ विनीत ठाकुर ने कर्मचारियों को पंचायत चुनाव के लिए गठित की जाने वाली पोलिंग पार्टियों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कंप्यूटर शिक्षक दीप राम चौहान ने भी पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की।

चौपाल में आयोजित चुनावी रिहर्सल में मौजूद कर्मचारी, अधिकारी। संवाद

चौपाल में आयोजित चुनावी रिहर्सल में मौजूद कर्मचारी, अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article