फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness drive conducted in Ward 4 of Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर के वार्ड-4 में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in Ward 4 of Rampur
रामपुर के वार्ड-4 में स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता बारे जागरूक करत हुए। संवाद
रामपुर के वार्ड-4 में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्डों में गतिविधियों का आयोजन किया। निदेशक शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देश के तहत यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-4 स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद पौधे रोपे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा और सहायक अभियंता अनिल गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर परिषद की ओर से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा ने लोगों को स्वच्छता से संबंधित संदेश दिया। स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने से संबंधित संदेश भी दिए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए केवल नगर परिषद के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। अनिल गौतम ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। एक पेड़ मां के नाम जैसी पहल के जरिए लोगों को प्रकृति के संरक्षण और पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर परिषद ने भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को जारी रखने और शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में परिषद के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा, लिपिक मनीष ठाकुर, कामिनी गुप्ता और प्रेमा देवी सहित 30 सफाई मित्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article