फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gandhiji's ideals commemorated at the Sarvepalli Radhakrishnan Institute

Rampur Bushahar News: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में गांधी जी के आदर्शों को किया याद

Fri, 02 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में गांधी जी के आदर्शों को किया याद
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों ने पेश किए देशभक्ति के कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना, नोगली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एसएम ऑनरेरी लेफ्टिनेंट जगत शर्मा ने शिरकत की। संस्थान के विद्यार्थियों ने गांधी के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और उनके विचारों पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश भक्तों पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। वक्ताओं ने कहा कि सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, स्वच्छता और सेवा के गांधीवादी विचार आज भी प्रासंगिक हैं। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को केवल आयोजनों और भाषणों तक सीमित न रखने का आह्वान किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एके गोस्वामी, दीपक, आत्मा राम, डॉ. टीडी वर्मा, डॉ. राजेश नेगी और डॉ. अनिल वर्मा सहित संस्थान के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article