फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Special Gram Sabha in Ghunda-Bhadech Panchayat

Rampur Bushahar News: घुंडा-भड़ेच पंचायत में विशेष ग्रामसभा, विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

Fri, 02 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत जल एवं स्वच्छता समिति गठित, पेयजल के नमूनों की मौके पर जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। घुंडा-भड़ेच पंचायत में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रधान तनुजा शर्मा की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा का कोरम पूरा होने के बाद निर्धारित एजेंडे पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न व्यक्तिगत और सामुदायिक विकास कार्यों को आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 की कार्ययोजना में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। माई भारत शिमला के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जल शक्ति विभाग के सहयोग से जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में पेयजल के नमूनों की मौके पर जांच की गई। ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल और जल गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी दी गई। ग्रामसभा में ग्रामीण विकास, स्वच्छता और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में बीडीसी सदस्य सुकन्या वर्मा, उपप्रधान साहिल कंवर, वार्ड सदस्य गुड्डी देवी, केशव राम, मुमताज बेगम और रितु सहित माई भारत शिमला के प्रतिनिधि, जल शक्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article