{"_id":"64d51ed842bedd776b006361","slug":"electricity-board-employee-protest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3946-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में गरजे विद्युत कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में गरजे विद्युत कर्मी
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद इंप्लाइज यूनियन रिकांगपिओ ने वीरवार को रिकांगपिओ में इकाई अध्यक्ष सीताराम नेगी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गेट मीटिंग कर सरकार से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग उठाई गई।
इकाई अध्यक्ष सीता राम नेगी ने बताया कि कर्मचारियों ने इस दौरान स्मार्ट मीटर लगवाने बंद करने, बिजली बोर्ड का विभाजन रोकने, बिजली बोर्ड में स्थाई प्रबंधक नियुक्त करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने सहित अन्य मांगों को रखा।इस दौरान महासचिव शिव चंद भंडारी, महिला अध्यक्ष रतन ज्योति, ई. दीपक नेगी, सुशील नेगी, सुनील दत्त, प्यारे लाल, ललित मोहन, आनंद, कमला नंद और रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।