फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   electiricity shutdown in kotkhai rawalakayar panchyat

Rampur Bushahar News: तीन दिनों से अंधेरे में रावलाक्यार पंचायत के हजारों लोग

Sun, 01 Jan 2023 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई तहसील के अंतर्गत रावलाक्यार पंचायत में ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध हो गई है। इस वजह से पंचायत के हजारों लोगों को पिछले तीन दिनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को क्षेत्र में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे कई लोगों के घरों में अचानक वोल्टेज बढ़ गई। इससे उनके कई बिजली के उपकरण भी जल गए हैं। स्थानीय निवासी नरेंद्र जस्टा, दिलीप जस्टा, मोहन लाल, हीरा सिंह, राजिंद्र, रामलाल और ओम जस्टा सहित अन्यों ने बताया कि बिजली बोर्ड को ट्रांसफार्मर में बार-बार दिक्कत आने के बारे में अवगत करवाया गया है। साथ ही साथ ट्रांसफार्मर में अधिक लोड होने की वजह से भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

रावला क्यार में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। जबकि यहां पर दो सौ से ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। लोगों ने बताया कि तीन दिन से क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस वजह से परेशानी झेलते हैं। इसके बाद भी आज तक बिजली बोर्ड ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया है। इसकी वजह से लोगों में काफी रोष है। इसकी वजह से पंचायत के गांव रावलाक्यार, चमैरा, मेलठ, कनुखर, कडारी, होढा गांव के विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने की वजह से दिक्कत आई है। कोशिश की जा रही है शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। लो वोल्टेज की समस्या को लेकर एक अन्य ट्रांसफार्मर को लगाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
कमलजीत, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed