फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Elections for Panchayat Samiti Chairperson and Vice-Chairperson concluded in Narkanda

Rampur Bushahar News: अध्यक्ष पद कांग्रेस जीती, भाजपा के नाम निकली उपाध्यक्ष की पर्ची

Thu, 23 Jul 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Elections for Panchayat Samiti Chairperson and Vice-Chairperson concluded in Narkanda
नारकंडा में पंचायत समिति अध्यक्ष का पद जीतने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। संवाद
नारकंडा में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित नवीन पॉल अध्यक्ष और भाजपा समर्थित पिंकी ठाकुर चुनीं बीडीसी उपाध्यक्ष
. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विकासखंड नारकंडा में वीरवार को पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस जीती और पर्ची से भाजपा की उपाध्यक्ष सीट निकली। एसडीएम मुकेश शर्मा की देखरेख में संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। अध्यक्ष पद के चुनाव में 15 सदस्यों में से कांग्रेस समर्थित नवीन पॉल को 7 मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बराबरी पर टाई हो गया। इसके बाद पर्ची के जरिए भाजपा समर्थित पिंकी ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व जिला परिषद सदस्य उज्ज्वल मेहता, जोनल अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, शीतल भैक, रूपेश कंवल और पंचायत समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उपमंडल अधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन पॉल ने कहा कि विकासखंड में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करने का हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों को साथ लेकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य किया जाएगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पंचायत समिति विकास का मंच है और इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड नारकंडा के सभी क्षेत्रों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। वहीं, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किए। उन्हें शुभकामनाएं दीं। पंचायत समिति के नए नेतृत्व से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed