फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election

रोहडू़ में 73,087, जुब्बल कोटखाई में 71,625 करेंगे मतदान

Fri, 11 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीरवार सुबह से पोलिंग पार्टियां ईएमवी के साथ रवाना हो गई हैं। रोहडू़ से पहली टीम डोडरा क्ववार के लिए सुबह करीब छह बजे सड़क से भेजी गई। चांशल घाटी तक ताजा हिमपात के बीच सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

रोहडू जुब्बल कोटखाई और चौपाल के तीन विधानसभा क्षेत्र में 398 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। शिमला जिले में सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल डोडरा क्वार के पंडार में बूथ नंबर 123 बनाया गया है।
विज्ञापन

रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 73,087 है। यहां पर कुल 123 मतदान केंद्रों पर विधानसभा के लिए मतदान किया जाएगा। रोहडू़ में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 71,625 जिनमें पुरुष मतदाता 35,603 और महिला मतदाताओं की संख्या 36,022 है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 129 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। यहां छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 146 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 78,586 है जिनमें महिला मतदाता 37,947 और पुरुष मतदाता 40,639 है। चौपाल में भी इस बार भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जुब्बल कोटखाई राजीव संख्यान, एसडीएम रोहडू़ सन्नी शर्मा ने कहा कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी टीमें मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी हैं। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed