फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election

रोहड़ू नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा

Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। नगर परिषद में रविवार सुबह आठ बजे से चार बजे तक मतदान का दौर चला। कुल 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 4728 में से 2194 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-1 से चार प्रत्याशी मैदान मेें थे। कुल 536 मतों में से उषा शर्मा ने 226 मत, पुष्पा को 200 मत, मंजू को 68 मत, सुषम लता को 42 मत पड़े। वार्ड नंबर एक से उषा शर्मा 26 मतों से विजयी होकर पार्षद चुनी गई। वार्ड नंबर-2 से अंबिका भ्रांटा निर्विरोध चुनीं गई। वार्ड-3 से दो प्रत्याशियों में टक्कर रही। कुल 630 मतों में से सुजय अग्रवाल ने 351 मत, रंजना रेटका ने 275 मत लिए। सुजय अग्रवाल 76 मतों से विजयी रही। वार्ड नंबर-4 में तीन प्रत्याशियोें के बीच मुकाबला रहा। कुल 496 मतों में से चेतन चौहान को 213 मत, राधेश्याम को 149 मत, राजकुमार भ्रांटा को 134 मत पड़े। चेतन चौहान 64 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर- 5 से दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला था। कुल 211 मतों में से अशोक चौहान को 176 मत तथा रमेश चौहान ने 35 मत पड़े। अशोक चौहान 141 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर- 6 से सुरेखा निर्विरोध चुनी गई हैं। वार्ड नंबर-7 से दो प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 319 मतों में से जितेंद्र चौहान को 179 मत तथा अविनाश चौहान को 138 मत पड़े। जितेंद्र चौहान 41 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed