{"_id":"5e21f0888ebc3e4af74d15ed","slug":"election-rampur-hp-news-sml3213352164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद रामपुर को आज मिलेगा नया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद रामपुर को आज मिलेगा नया अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। बीते एक वर्ष से भी अधिक समय से रामपुर नगर परिषद में रिक्त चल रहे अध्यक्ष के पद आज भरा जाएगा। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में नगर परिषद के नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। कांग्रेस समर्थित इस नगर परिषद में वार्ड नंबर तीन की पार्षद सुमन घाघटा को अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज सुबह 10:30 बजे प्रक्रिया शुरू होगी।
गौर हो कि नगर परिषद रामपुर में बीते एक वर्ष से भी अधिक समय से अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है। अध्यक्ष न होने से नगर परिषद के नौ वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। ऐसे में अध्यक्ष की तैनाती होने से नप के विकास को गति मिलेगी। नगर परिषद रामपुर में कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या अधिक होने से सुमन घाघटा का अध्यक्ष बनना तय है। कांग्रेस समर्थित पार्षदों में दीपक सूद, नरेश नेगी, करण शर्मा, नीलम गुप्ता, विशेषर लाल शामिल हैं, जबकि भाजपा समर्थित पार्षद उषा चौहान, मीना कुमारी और रीता बादल नप में काबिज हैं। नौ वार्डों के नगर परिषद रामपुर में कांग्रेस और भाजपा की तनातनी के चलते अध्यक्ष पद बार-बार जाता रहा, जिसके चलते नप के कई विकास कार्यों पर रोक लग गई है। ऐसे में अब नगर परिषद को नया अध्यक्ष मिलने से विकास की आस जगेगी। पूर्व में अध्यक्ष रही वार्ड आठ डकोलढ़ की पार्षद मीना कुमारी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था, जिसके चलते नगर परिषद के अध्यक्ष की कुसी से पार्षद मीना कुमारी हो हाथ धोना पड़ा था, लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद रामपुर नप के हजारों लोगों को नया अध्यक्ष मिलेगा।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान और नप के कार्यकारी अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि शनिवार को नगर परिषद के नए अध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा। नगर परिषद कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।