फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election news

रामपुर चुनावी रण की आज साफ होगी तस्वीर

Fri, 28 Oct 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्दियों का मौसम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। अनुसूचित जाति आरक्षित रामपुर विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। कौन चुनावी मैदान में रहेगा और कौन नामांकन वापस लेगा इसको लेकर शनिवार दोपहर बाद तक स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। राजनीतिक दलों और आजाद प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। गांव-गांव पहुंचकर प्रत्याशी मतदाताओं से अपने लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार नौ प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। कौल सिंह नेगी भाजपा, नंद लाल कांग्रेस, देशराज बहुजन समाज पार्टी, उदय सिंह आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे हैं। रामपुर विस क्षेत्र से पहली बार पांच निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें प्रीतम देव, भूपेश धीमान, मेघराज, रुपेश्वर सिंह और विशेषर लाल शामिल हैं। अब शनिवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त होते ही चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की संख्या साफ होगी। रामपुर विस चुनाव में ऐसा पहली बार है, जब नौ प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि 29 अक्तूबर को दोपहर बाद नामांकन वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 12 नवंबर को विस क्षेत्र के 153 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा, जबकि 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed