फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Eid ul Fitr festival celebrated

बंद कमरे में मनाया ईद उल फितर का त्योहार

Mon, 25 May 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में लॉकडाउन के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल फितर का त्योहार बंद कमरे में मनाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। लोगों ने मुंह पर मास्क लगाकर अल्लाह से कोरोना वायरस से मुक्ति, देश की सुख-समृद्धि और सद्भावना की दु्आ मांगी।
विज्ञापन

कर्फ्यू की वजह से मुस्लिम धर्मगुरु का किन्नौर में प्रवेश नहीं हो पाया था। इससे पहले रिकांगपिओ में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग पुलिस ग्राउंड में नमाज पढ़ते थे। इस बार किन्नौर में ईद उल फितर बड़ी सादगी से घर की चारदीवारी में मनाया गया। इस मौके पर रजाक, आलम, मस्तीन, रहित, अनमरोल और हजमुदीन ने बताया कि ईद उल फितर इस्लाम मजहब का एक पवित्र त्योहार है। रमजान माह की समाप्ति के बाद चांद को देखकर इस त्योहार को मनाने की परंपरा है। रजाक ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान जिला प्रशासन ने चावल, आटा, दाल, तेल, हल्दी और नमक दिया है। प्रशासन की ओर से सहयोग मिलने पर अपने गांव नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed