फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister Rohit Thakur got development work done in the road sector.

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सड़कों का क्षेत्र में करवाए विकास कार्य : मोती लाल डेरटा

Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पिछले तीन साल में सड़कों के क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए। वर्ष 2023 से अब तक 500 करोड़ रुपये की लागत से कई सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 29 सड़कों के लिए 302 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच सड़कों के मामले में जुब्बल–नावर–कोटखाई पूरी तरह उपेक्षित रहा। भाजपा कार्यकाल में प्रदेश को 2300 करोड़ रुपये के 463 प्रोजेक्ट मिले, लेकिन जुब्बल-नावर-कोटखाई को एक भी परियोजना नहीं मिली। इसी प्रकार भाजपा कार्यकाल में प्रदेश को सीआरएफ के तहत 941 करोड़ रुपये और नाबार्ड के तहत के तहत 1,460 करोड़ के 333 प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए, लेकिन जुब्बल–नावर–कोटखाई को उसमें भी कोई स्थान नहीं मिला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के 2012–17 के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई को नाबार्ड के तहत 29 सड़कों के लिए 117 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक थी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के उदासीन रवैये के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में भाजपा के शासन में मात्र पांच सड़कों की पासिंग हुई, वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के तीन साल के कार्यकाल में 147 सड़कों की पासिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed