{"_id":"5f1c63088ebc3e63ba6360a7","slug":"educate-rampur-hp-news-sml339569370","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीए और पैरा शिक्षकों के नियमितीकरण की जल्द हो अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए और पैरा शिक्षकों के नियमितीकरण की जल्द हो अधिसूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। जिला शिमला स्कूल प्रवक्ता संघ ने पीटीए और पैरा शिक्षकों के नियमितीकरण की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग उठाई है।
संघ के प्रधान लोकिंदर नेगी, महासचिव अजय नेगी, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार रांटा, राज्य सचिव भगत पिथीयाण, राज्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, जिला प्रेस सचिव जीवन नेगी, राष्ट्रीय सदस्य उमेश दांउटू, राज्य कार्यकारिणी सदस्य ललीत काल्टा, अशोक चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत 25 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में इन अध्यापकों को नियमित करने का निर्णय लिया था। लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई। संघ मांग करता है की इन शिक्षकों के नियमितीकरण की अधिसूचना जल्द जारी की जाए। इसके साथ अनुबंध पर कार्यरत प्रवक्ताओं को दो साल के अंदर नियमित किया जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर में स्कूल प्रवक्ताओं का प्रधानाचार्य के लिए कोटा बढ़ाने की बात कही थी। उसके भी भर्ती और पदोन्नति नियमों को संशोधित करके आदेश किए जाएं। अनुबंध से नियमित प्रवक्ताओं को उनकी नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता लाभ दिया जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए।