{"_id":"5d98a12b8ebc3e01542f83a9","slug":"dushra-festival-rampur-hp-news-sml3099174103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर पाटबंगला में दशहरा उत्सव की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर पाटबंगला में दशहरा उत्सव की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर पाटबंगला में दशहरा उत्सव की तैयारियां
पद्म स्कूल, पाटबंगला मैदान में दो साल से उत्सव के आयोजन की थी पाबंदी
अब पाटबंगला मैदान में दशहरा मनाने की अनुमति मिलने से लोग उत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पाट बंगला मैदान में दशहरा इस साल काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। क्षेत्रों के लोगों में आयोजन को लेकर काफी उत्साह है। लगातार दो वर्षों से रामलीला का मंचन नहीं होने और दशहरा मनाने के लिए स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग काफी हताश थे।
रामपुर में रामलीला और दशहरा पर्व को पद्म स्कूल के मैदान में बीते कई वर्षों से मनाया जा रहा था लेकिन दो वर्ष पहले स्कूलों और कॉलेजों में सभी प्रकार के कार्यक्रम करने पर पूरी तरह से मनाही कर दी गई। जिसके बाद रामलीला और दशहरा उत्सव को मनाने पर संकट हो गया। इस बार पाट बंगला मैदान में दोपहर दो बजे के बाद दशहरा मनाने की अनुमति न्यायालय द्वारा सशर्त प्रदान की गई है। जिसके बाद रामलीला क्लब और शहरवासियों द्वारा दशहरा मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला क्लब के सदस्य ध्रुव शर्मा, दीपक सूद, दीपक बंसल, ब्रिज गोयल, अतुल, राकेश कुमार, जितेंद्र रामलीला क्लब ने उच्च न्यायालय का आभार जताया है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगली बार से रामलीला मंचन और दशहरे के आयोजन संबंधित कोई दिक्कत न आए, इसके लिए ठोस हल निकाला जाए। वहीं खोपड़ी मंदिर के नीचे ब्रौ पुल के साथ खाली पड़ी जमीन को सरकार मैदान बनाने की अनुमति प्रदान करे। जिससे अन्य कार्यक्रम भी इस मैदान में आयोजित किए जा सकें। इस मैदान के बनने से किसी प्रकार की रुकावट भी पेश नहीं आएगी।