फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Due to rain, the movement of heavy vehicles on Nagan-Shwad road came to a halt due to the collapse of the culvert

Rampur Bushahar News: बरसात से नगान-श्वाड़ सड़क पर डंगा गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप

Thu, 11 Sep 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों व व्यापारियों को भारी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। आनी उपमंडल के नगान-श्वाड़ मार्ग पर शवाड़ से डेढ़ किलोमीटर पीछे डंगा गिर जाने के कारण दस दिन से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। सड़क अवरुद्ध होने से जहां स्कूली और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता को भी खाद्य वस्तुओं की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर एचआरटीसी की बसें और बड़ी गाड़ियां नियमित रूप से चलती थीं। डंगा गिरने के बाद अब केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं, जबकि बसें और मालवाहक गाड़ियां पूरी तरह से बंद हैं। नतीजतन, कॉलेज और स्कूल में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी अपने संस्थानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, व्यापारी वर्ग परवाणु से खाद्य सामग्री की गाड़ियां नहीं मंगवा पा रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में रोजमर्रा की वस्तुओं का संकट गहराता जा रहा है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के सामाजिक और पंचायत प्रतिनिधि भी आगे आए हैं। पूर्व प्रधान बिहारी लाल, ख्याले राम, प्रधान राकेश कुमार, पवन ठाकुर, प्रधान रचना ठाकुर, प्रधान आशा ठाकुर और दिनेश कायथ ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि या तो गिरे हुए डंगे का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए या फिर मशीनों से कटिंग कर सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष ने बताया कि मौके पर निरीक्षण किया गया है और जल्द ही मशीनरी लगाकर कटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article