फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Due to landslide, the wheels of vehicles on Luhri-Nitthar road remained halted for 19 hours

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से 19 घंटे थमे रहे लूहरी-नित्थर सड़क पर वाहनों के पहिये

Fri, 25 Jul 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
सेब से लदे वाहन और बसें सड़क खुलने का करते रहे इंतजार
विज्ञापन


लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी, करोड़ों का सेब खेगसू मंडी में फंसा

शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। लूहरी से खेगसू सड़क काफी संवेदनशील हो गई है। भूस्खलन के कारण यहां 19 घंटे यातायात ठप रहा। यातायात ठप होने से सेब से लदे वाहन और बसें फंसीं रहीं। लोग सड़क बहाल होने का इंतजार करते रहे। वीरवार चार बजे से बंद सड़क को शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। वीरवार शाम को बाधित सड़क को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग सब डिविजन नित्थर ने जेसीबी मशीन भेज दी थी। इसके बाद समय रहते कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन बड़ा पत्थर होने के कारण मशीन से पत्थर हिल भी नहीं रहा था। सड़क बंद होने से नित्थर से आनी और शिमला से चलने वाली बसों के रूट प्रभावित हुए। इसमें शिमला, सराहर, आनी, रामपुर, नित्थर और दलाश जैसे कई रूट प्रभावित हुए। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को खेगसू तक पैदल ही सफर करना पड़ा। कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर हिमांशु ठाकुर ने बताया कि विभाग ने वीरवार शाम को ही जेसीबी लूहरी के लिए भेज दी थी, लेकिन बड़ा पत्थर होने की वजह से जेसीबी मशीन से वो हिल भी नहीं रहा था। इसके लिए एनएच अथॉरिटी से एक्सकावेटर मांगा, उससे पत्थर को होल करके तोड़ा गया। इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो पाया।

सेब सीजन के लिए महत्वपूर्ण है सड़क

सेब सीजन प्रगति पर है। आनी विधानसभा क्षेत्र की सबसे व्यस्त मंडी खेगसू सेब मंडी है। कुमारसैन, रामपुर, निरमंड, करसोग और आनी से बागवान अपना सेब ला रहे हैं। इनके लिए यही एक मात्र सड़क है। करीब 50 से ज्यादा महिंद्रा पिकअप के चालक मार्ग के बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। चालक किशन कुमार, राम सिंह, बलजीत सिंह सहित अन्य कई लोगों का कहना है कि वीरवार शाम चार बजे से सड़क के खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article