फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   due to flood in sangla khrogala nalah many orchards washed

खरोगला नाला उफान पर, हजारों सेब के पौधों को नुकसान

Wed, 21 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
due to flood in sangla khrogala nalah  many orchards washed
खरोगला नाला में जलस्तर बढने से बास्पा नदी से चिस्पन में सेब के बगीचों का हुआ नुकसान - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। सांगला तहसील के खरोगला नाले का जलस्तर बढ़ने से बटसेरी गांव में हजारों सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा आईपीएच विभा की क्रेटवॉल को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही राजस्व, आईपीएच और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला बुधवार सुबह करीब पांच बजे का है जब खरोगला नाला उफान पर आ गया। जलस्तर बढ़ने से चिस्पान में नाले के साथ लगते दस बगीचो के हजारों पौधों और फसल को नुकसान पहुंचा है। हालत यह है कि मलबे और पानी से पेड़ कई फुट तक दब गए हैं। इसके अलावा आईपीएच विभाग और वन विभाग की क्रेटवालों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। बुधवार सुबह जलस्तर बढ़ने की सूचना चिस्पान में काम कर रहे नेपाली मूल के कामगारों ने लोगों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत बटसेरी के जनप्रतिनिधियों, राजस्व विभाग, आईपीएच और वन विभाग की टीम ने संयुक्त दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। गौर हो कि नाले में हर वर्ष बरसात के दिनों में बाढ़ आती है। इस बार भी अचानक नाले का जलस्तर बढ़ने से नाले के साथ लगते बगीचों को आंशिक क्षति हुई है। इसमें बागवान सूरज नेगी के सिंचाई टैंक सहित सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इंद्र भगत नेगी, राधाकृष्ण नेगी, मुकेश नेगी, संजय कुमार, दामोदर सिंह नेगी, मनोज नेगी, हरिलाल, सुखराम और पदमाराम सहित करीब 10 बागवानों के हजारों सेब के पोधों को आंशिक नुकसान हुआ है। बटसेरी पंचायत प्रधान प्रदीप नेगी, उपप्रधान चंद्रिका नेगी की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। नाले का जलस्तर बढ़ने से बास्पा नदी भी उफान पर है।

तहसीलदार सांगला जयचंद धीमान ने बताया कि खरोगला नाले का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की सेब के पौधों, वन विभाग और आईपीएच विभाग की क्रेटवॉल को नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग की टीम आकलन में जुटी है। लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed