फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drug Free India Campaign, meeting in Deputy Commissioner Office Kinnaur, Reckong Peo

Rampur Bushahar News: किन्नौर को नशा मुक्त करने में लोग दें सहयोग

Thu, 05 Sep 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Drug Free India Campaign, meeting in Deputy Commissioner Office Kinnaur, Reckong Peo
नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कमार श
जिला स्तरीय बैठक में उपायुक्त डॉ अमित शर्मा ने अधिकारियों के साथ की चर्चा
विज्ञापन

निर्देश, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग छात्रों को नशे के बारे में करें जागरूक
ग्राम सभा के दौरान जिला में नशा मुक्त अभियान का किया जाएगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वीरवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने की। इस दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि किन्नौर की युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के माध्यम से नशा तस्करी पर रोक लगाई जा रही है।
किन्नौर को पूर्ण रूप से नशा मुक्त कर प्रदेश और देश में उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि धरातल पर नशे की समाप्ति पर सुधार हो सके। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे समय पर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक करते रहें। मानसिक स्वास्थ्य और मनोचिकित्सक परामर्श पर ध्यान केंद्रित किया जाए, जिससे युवा पीढ़ी सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित हो सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने पुलिस विभाग नशे के सौदागरों पर हो रही कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे नशे की तस्करी को समाप्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को संबल प्रदान हो सके। जिला पुलिस को मोबाइल ऐप के माध्यम से नशे के तस्करों की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाता है। बैठक में कोटपा अधिनियम के तहत चलाए जा रहे अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने नशे से ग्रस्त युवक और युवतियों के लिए स्थापित पुनर्वास के बारे में चर्चा की गई। जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर ने बताया कि युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति आकर्षित किया जा रहा है। जिला, पंचायत और खंड स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को जिला की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र सैनी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, उपनिदेशक प्रारंभिक कुलदीप नेगी और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed