फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water tanks to be built soon for Morla and Shanah villages

Rampur Bushahar News: मोरला और शनाह गांव के लिए जल्द बनेगा पेयजल टैंक

Wed, 22 Jul 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Drinking water tanks to be built soon for Morla and Shanah villages
कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना से मोरला और शनाह गांव को जल्द मिलेगी पेयजल आपूर्ति की सुविधा। संवा
विकास की बात : कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना के तहत दो गांव को मिलेगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)।
उप तहसील नित्थर के तहत आने वाले मोरला और शनाह गांव के लोगों को जल्द ही सुचारु पेयजल आपूर्ति मिलेगी। पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे इन दोनों गांवों के लिए शरोट में पेयजल भंडारण टैंक बनाया जाएगा। इस टैंक के बनने से दोनों गांवों के लोगों को वर्षों पुरानी पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात मिलेगी। पंचायत नित्थर और देहरा लूहरी परियोजना से प्रभावित पंचायतें हैं। दोनों पंचायतों में लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड और जल शक्ति विभाग नित्थर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कर रहे हैं। योजना के तहत आनस और मोईन गांव के लिए सिंचाई और पेयजल आपूर्ति दी जानी है, जबकि इसका पानी देहरा पंचायत को मिलना शुरू भी हो गया है लेकिन आनस और मोईन गांव के लोगों को सिंचाई सुविधा के लिए इस योजना के तहत कब काम शुरू होगा, इसका अभी निर्धारण नहीं हो पाया है। योजना के तहत जहां से पानी देहरा और नित्थर पंचायत के लिए लिफ्ट हो रहा है, वो जगह मोरला है और यहां 10 से से ज्यादा बस्तियां हैं। अब इस गांव के ग्रामीण योजना के तहत पेयजल टैंक बनाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की जायज मांग को देखते हुए शरोट जगह पर मोरला और शनाह गांव के लिए पेयजल टैंक बनाया जाएगा। वहीं, जल शक्ति विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज ने बताया कि दो गांव के लिए कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की जाएगी। विभाग जल्द ही शरोट में पेयजल टैंक का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed