{"_id":"6acccfbb8d36e46a12065022","slug":"drinking-water-crisis-in-bayal-village-for-two-years-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172258-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बायल गांव में दो साल से पेयजल संकट, अब तक बहाल नहीं हुई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बायल गांव में दो साल से पेयजल संकट, अब तक बहाल नहीं हुई योजना
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से लगाई गुहार, क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को जल्द दुरुस्त करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
तहसील निरमंड के बायल गांव में पिछले दो वर्षों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति विभाग के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से हस्तक्षेप कर पेयजल योजना को जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रार्थना पत्र भेजकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। मंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र के अनुसार, वर्ष 2024 में भारी बारिश के कारण कूर्पण खड्ड से बायल गांव तक पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन और योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राकेश कुमार ने बताया कि इस पेयजल योजना का संचालन जल शक्ति विभाग और एसजेवीएनएल रामपुर की संयुक्त भागीदारी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि योजना की देखरेख की जिम्मेदारी एसजेवीएनएल रामपुर की है, लेकिन क्षति के करीब दो वर्ष बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर एसजेवीएनएल रामपुर और संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग और परियोजना प्रबंधन इस समस्या के समाधान के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाएंगे।