फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dr. Vivek Kumar Sharma receives the State Best Teacher Award for 17 years of contribution

Rampur Bushahar News: फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू को दिलाई नैक मान्यता, डॉ. विवेक कुमार शर्मा को राज्य शिक्षक सम्मान

Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां, कांगड़ा के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा को प्रदेश सरकार की ओर से राज्य सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान मिल रहा है। यह उनके 17 वर्षों के अध्यापन, शोध, विद्यार्थी मार्गदर्शन, शैक्षणिक प्रशासन और संस्थागत विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने वर्ष 2008 में अध्यापन शुरू किया। वर्ष 2009 में वह राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू से जुड़े। फरवरी 2010 में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक आचार्य के रूप में चयनित हुए। उन्होंने सहायक आचार्य से प्रोफेसर और फिर संस्थान प्रमुख तक का सफर तय किया है। डॉ. शर्मा ने राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू को नैक मान्यता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रदेश का एकमात्र नैक मान्यता प्राप्त सरकारी फार्मेसी कॉलेज बना। उन्होंने राजकीय फार्मेसी कॉलेज सेराज की स्थापना में भी नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। डॉ. शर्मा की अकादमिक उपलब्धियों में 80 से अधिक शोध एवं समीक्षा पत्र शामिल हैं। उनके नाम दो पुस्तकें और नौ पुस्तक अध्याय भी दर्ज हैं। उनके शोध कार्यों को 2,668 उद्धरण मिले हैं। उनका एच-इंडेक्स 22 और आई-10 इंडेक्स 28 है। सम्मान मिलने पर डॉ. शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article