परिवहन निगम की बस को दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शीलादेश पंचायत के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग अब पूरी हो गई है। मंगलवार को विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शीलादेश पंचायत की संपर्क सड़क दो लड़ोट का उद्घाटन किया। इस दौरान परिवहन निगम की बस की सफलता पूर्वक पासिंग हुई। स्थानीय लोगों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक ब्राक्टा ने जनसभा को संबोधित किया और लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। हर प्रकार की संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, विजय चौहान, शक्ति लाल नेगी, सरबिंदर नेगी, पंचायत प्रधान धर्म सिंह पीथियांन, विद्या प्रकाश, बीडीसी देस राज मुशियान, महिंदर चौहान, विशन लाल, रामेश्वर रतवांन, राम कृष्ण, बिहारी लाल चौहान, विद्या सिंह, ललिता लुखियान, कल्पना रतवान, रामनाथ, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।