{"_id":"68f0d026efc9a4128c060f01","slug":"district-level-old-diwali-will-be-celebrated-under-cctv-surveillance-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-146258-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीसीटीवी की निगरानी में मनाई जाएगी जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीसीटीवी की निगरानी में मनाई जाएगी जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली
विज्ञापन
मेला स्थल पर स्थापित होंगे चार सीसीटीवी कैमरे
आराध्य देवता भूतेश्वर महादेव ढरोपा के सानिध्य में 20 से 23 नवंबर तक सजेगा मेला
मेले में पहली बार होगी पुरुषों की रस्साकशी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)।
उपमंडल निरमंड की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक बूढ़ी दिवाली के मेले पर इस बार सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। वर्ष 2022 में मेले के दौरान हुई व्यापारी की हत्या के बाद मेला कमेटी ने यह निर्णय लिया है। कमेटी मेला स्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित करेगी। क्षेत्र के आराध्य देवता भूतेश्वर महादेव ढरोपा के सानिध्य में जिला स्तरीय मेला 20 से 23 नवंबर तक आयोजित होगा। मेले के आयोजन को लेकर जल्द ही समितियों का गठन किया जाएगा। 20 नवंबर की रात को ग्रामीण मशालें लेकर मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में पहली बार पुरुषों की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। निरमंड प्रशासन और कमेटी मेले की तैयारियों में जुट गई है। चार दिवसीय यह ऐतिहासिक मेला तमिउंड़ी मैदान में सजेगा। निरमंडल के एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि भूतेश्वर महादेव ढरोपा देवता के सानिध्य में मेला मनाया जाएगा। मेला मैदान इस बार सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। 20 नवंबर की रात्रि को प्राचीन संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ग्रामीण मशालें जलाकर परंपरा का निर्वहन करेंगे। 21 नवंबर को बूढ़ी दिवाली का शुभारंभ होगा, जबकि 23 को समापन होगा। मेले के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों के अलावा महिला मंडल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। महिला मंडलों और स्थानीय स्कूली बच्चों की लोकनृत्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि जल्द ही मेला कमेटी की बैठक की जाएगी। इसमें सब कमेटियों का गठन किया जाएगा। मेले की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।