{"_id":"66795d71d1a51837250d5320","slug":"district-level-nogli-fair-will-begin-with-the-arrival-of-god-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117864-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देव आगमन के साथ जिला स्तरीय नोगली मेले का होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देव आगमन के साथ जिला स्तरीय नोगली मेले का होगा आगाज
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे देवलू संग हजारों लोग, आराध्य देवता के अलावा पांच अन्य देवी-देवता बढ़ाएंगे मेले की शोभा, मेले में महिला मंडलों की महानाटी रहेगी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय नोगली मेले में वाद्ययंत्रों की धुनों पर लोग खूब झूमेंगे। आज देवी-देवताओं के आगमन के साथ नोगली मेले का आगाज होगा। आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण की अगुआई में 25 से 27 तक मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, मेले में देवता साहिब लक्ष्मी नारायण काशापाट, खंटू महाराज सेरी मझाली, यज्ञेश्वर महाराज शिंगला, देवता साहिब जाहरूनाग शनेरी और बाड़ी देवी शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। हजारों लोग देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। तीन दिनों तक नोगली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण झूमेंगे। वहीं, मेले में महिला मंडलों की महानाटी और रस्साकशी स्पर्धा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले के लिए व्यापारी भी पहुंचने शुरू हो गए हैं और दुकानें सजाने में जुट गए हैं। इन दिनों आराध्य देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू शलाटी घोड़ी के भ्रमण पर निकले हैं। जगह-जगह गांव में ग्रामीण शाड़ की जातर मेले में खूब नाटी लगा रहे हैं। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की थाप पर देर रात तक झूम रहे हैं। ईष्ट देवता की अगुआई में कमलाऊ, छलावट और भड़ावली गांव में शाड़ की जातर मेला धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को भड़ावली गांव में मेले का आयोजन हुआ। देर रात तक देवलू संग ग्रामीणों ने नाटी डाली। वहीं, मंगलवार सुबह देवता साहिब अपने देवालय कुमसू लौटेंगे और दोपहर बाद नोगली प्रस्थान करेंगे। नोगली मेला मैदान पहुंचते ही मेला का आगाज होगा। तीन दिनों तक यहां मेला सजेगा। उधर, मेला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने कहा कि मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में पहली बार कमेटी की ओर से क्षेत्र की 16 महिला मंडलों को भी निमत्रंण दिया है। मेले में महानाटी का भी आयोजन होगा और रस्साकशी स्पर्धा भी होगी।