{"_id":"65fe7e63d9c639b61400c5ea","slug":"district-level-holi-festival-from-today-in-sangla-three-thousand-tourists-arrived-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-113769-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांगला में आज से जिला स्तरीय होली उत्सव, देश-विदेश से पहुंचे तीन हजार पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांगला में आज से जिला स्तरीय होली उत्सव, देश-विदेश से पहुंचे तीन हजार पर्यटक
विज्ञापन
देवता बेरिंग उत्सव में पारंपरिक गीतों पर थिरकेंगे ग्रामीण
तीन दिवसीय जिलास्तरीय उत्सव को लेकर वैली के सभी होटल पर्यटकों से पैक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। पारंपरिक और ऐतिहासिक सांगला वैली का जिला स्तरीय होली उत्सव आज से शुरू होगा। इस उत्सव में देश-विदेश के पर्यटकों के साथ हजारों ग्रामीण हिस्सा लेंगे और तीन दिन तक होली का पर्व मनाएंगे। चौथे दिन बिना रंगों के देवता साहिब बेरिंग नाग जी के सानिध्य में फाग मेला सजेगा। मेले को लेकर देश-विदेश के पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश-विदेश से करीब तीन हजार पर्यटक उत्सव का आनंद लेने पहुंच चुके हैं। सांगला वैली के सभी होटल और रेस्तरां पर्यटकों से पैक हो गए हैं। वैली में सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
गौर हो कि जनजातीय जिले के सांगला में दशकों से आयोजित हो रहे होली उत्सव को इस बार जिला स्तरीय पर्व की भांति मनाया जा रहा है। इस पर्व में स्थानीय ग्रामीणों के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में भी खासी दिलचस्पी देखी जा रही है। उत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें मेले के आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई, वहीं विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए विभिन्न कमेटियां और सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों को तैनात करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला स्तरीय होली उत्सव क्लब, जन प्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन, टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सांगला बाजार में वाहन नहीं होंगे पार्क
बैठक में होली उत्सव के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित किए गए। तहसीलदार हरदयाल सिंह ने बताया कि मेले के दौरान सांगला बाजार में किसी भी तरह के वाहनों को पार्क नहीं किया जाएगा। गैस एजेंसी से लेकर गंगारंग तक पहाड़ी की ओर वाहन पार्क किए जा सकेंगे, वहीं लोक निर्माण विभाग की पार्किंग और बस अड्डे की धरातल वाली मंजिल में वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस-होमगार्ड जवान देखेंगे सुरक्षा व्यवस्था
मेले के दौरान लिस और होमगार्ड के करीब 24 जवान, उत्सव क्लब की अनुशासन कमेटी के 40 जवान मेले को सुचारु रूप से चलाने में अपनी सेवाएं देंगे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। होली उत्सव क्लब के अध्यक्ष सुंदर नेगी चेथा, कोषाध्यक्ष भूपेश नेगी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि होली उत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिनों तक होली पर्व रंगों के साथ मनाया जाएगा, जबकि चौथे दिन देवता बेरिंग नाग जी के मंदिर प्रांगण में फाग मेला मनाया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार सांगला अशोक मेहताथाना प्रभारी सांगला अजय सिंह , कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, टैक्सी यूनियन सचिव विधानंद नेगी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।