{"_id":"688f68d8523155f8fd02dc2a","slug":"district-level-badminton-competition-concludes-in-rikangpio-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-140811-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिंगल छात्र वर्ग के अंडर-15 में अरनव विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिंगल छात्र वर्ग के अंडर-15 में अरनव विजेता
विज्ञापन
रिकांगपिओ में जिला स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता के विजेता छात्र और छात्राएं मुख्यातिथि के साथ
रिकांगपिओ में जिला स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता का समापन
विजेताओं का अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर )। बैडमिंटन एसोसिएशन रिकांगपिओ के इंडाेर स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के 68 छात्र-छात्रों ने भाग लिया। फाइनल मैच में सिंगल छात्र वर्ग के अंडर-15 में अरनव विजेता और यशवीर उपविजेता रहे। डबल में कर्ण विजेता और तंनजीन और उपविजेता रहे। अंडर-19 छात्र सिंगल में तेजिंद्र विजेता और विशाल ठाकुर उपविजेता रहे। अंडर-18 छात्र वर्ग डबल में तेजविंद्र-अनुराग विजेता और सोमकांत-अनूप उपविजेता रहे। छात्रा अंडर-19 सिंगल में आशना नेगी विजेता और उपविजेता सान्या नेगी रहीं। अंडर-19 डबल में आशना-सान्या विजेता और योगिता-आरुषि उपविजेता रहीं। वरिष्ठ वर्ग सिंगल में विजेता प्रिया ठाकुर और उपविजेता आशा नेगी रहीं। वरिष्ठ वर्ग डबल में विजेता आशमा-सान्या नेगी और उपविजेता काकी नेगी-योगिता रहीं। इन सभी विजेताओं का अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
छात्र वरिष्ठ वर्ग सिंगल में विजेता हेमंत और उपविजेता राजीव मेहता रहे। डबल में विजेता हेमंत-गौरव और उपविजेता सुमित-ललित मोहन रहे। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा और विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर पहुंचे। इनके अलावा एसडीएम कल्पा अमित कुमार कल्थाइक और डीएसपी विजिलेंस राजीव मेहता मौजूद रहे। सभी मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष नागेश नेगी, उपाध्यक्ष हितेश नेगी, महासचिव सोहन नेगी, सचिव ललित मोहन चौहान, सलाहकार ललित ठाकुर, आयोजक सचिव अनिल कुमार , कार्यालय सचिव भानू प्रताप सिंह नेगी मौजूद रहे।