फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Distributing gas cylinders in Kotkhai market has been stopped

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में गैस सिलिंडरों के वितरण पर लगाई रोक

Tue, 12 May 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने पार्किंग और सिलिंडर वितरण पर किए आदेश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई बाजार में गैस एजेंसी की ओर से अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़े किए जाने और इससे उत्पन्न हो रही यातायात अव्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम अभिषेक बरवाल ने गैस एजेंसी को आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार प्रशासन के संज्ञान में आया था कि गैस एजेंसी के वाहन अक्सर कोटखाई बाजार और आसपास के क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन में खड़े किए जा रहे हैं। इससे ट्रैफिक जाम लग रहा है और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही गैस वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और व्यवस्था को सुचारु करने के उद्देश्य से यह आए जारी किए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि अब कोटखाई बाजार में गैस सिलिंडरों का वितरण नहीं किया जाएगा। केवल अत्यावश्यक स्थिति में गैस वाहनों को राओतान स्थित डीएवी कॉलेज कोटखाई के पास में खड़ा करने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर वाहन रोकने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण वाहन किसी भी नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गैस एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी उपभोक्ता को बिना डीएसी अथवा ओटीपी सत्यापन के गैस सिलिंडर वितरित न किया जाए ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। आदेशों में यह भी कहा गया है कि गैस एजेंसी को वाहनों और स्टॉक प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी होगी। साथ ही दूरदराज और जरूरतमंद क्षेत्रों में गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखनी होगी। साथ ही सभी गैस वितरण वाहनों को प्रशासन की ओर से जारी रूट चार्ट का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article