फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on Nitthar's issues at the Congress zone meeting

Rampur Bushahar News: कांग्रेस जोन की बैठक में नित्थर की समस्याओं पर चर्चा

Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नित्थर के विश्राम गृह में वीरवार को कांग्रेस जोन की बैठक हुई। अध्यक्षता कांग्रेस जोन नित्थर के अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने की। बैठक में नित्थर जोन कांग्रेस के विस्तार पर चर्चा की गई, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। नित्थर में बैठक से पूर्व कांग्रेस जोन कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। सभी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया गया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही नित्थर का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलने जाएगा। मुख्यमंत्री से नित्थर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उपतहसील मुख्यालय में मल्टी ऑफिस बिल्डिंग, एंबुलेंस सड़क, जल शक्ति विभाग कार्यालय, निकासी नाली के चैनेलाइजेशन और अन्य मुद्दों को उनके समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर जिला शिकायत निवारण समिति कुल्लू के सदस्य जितेंद्र पॉल ठाकुर, महासचिव जोगिंदर सिंह ठाकुर, प्रधान नित्थर प्रवीण कुमार, उपप्रधान देहरा ओम प्रकाश, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव सिकंदर ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर, लक्ष्मी कांत शर्मा, सुनील भारती, राजीव भारती, सुशील धनाटा, मिलाप शर्मा, मोहन लाल, धर्म पाल, जय सुख, दिनेश गुलेरिया, रणजीत ठाकुर, राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed