Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on modern agricultural techniques in Tabo

Rampur Bushahar News: ताबो में आधुनिक कृषि तकनीक पर की चर्चा

Wed, 24 Dec 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
. कृषि विज्ञान केंद्र ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/ काजा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ताबो ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीक पर की चर्चा की गई। साथ ही किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की जनजातीय और किसान कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केवीके ताबो के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आरएस स्पेहिया ने बताया कि राष्ट्रीय किसान दिवस हर साल देश के पांचवें प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्हें किसानों के हितों का प्रबल समर्थक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी फसल सीजन में अपनाई जाने वाली आधुनिक कृषि तकनीक पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिले के लगभग 72 किसानों ने भाग लिया। किसानों ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह की लाइव कार्यवाही भी देखी, जिसे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा कर उनके वैज्ञानिक समाधान बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed