फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Disaster management equipment distributed to 30 panchayats of Chhauhara development block

Rampur Bushahar News: छौहारा विकास खंड की 30 पंचायतों को बांटे आपदा प्रबंधन उपकरण

Tue, 23 Dec 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। छौहारा विकास खंड की 30 पंचायतों को मंगलवार काे आपदा प्रबंधन उपकरण वितरित किए गए। आपदा उपकरण किट पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना के अंतर्गत वितरित की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को यह सामग्री खंड विकास कार्यालय छौहारा में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को वितरित की। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत को सेफ्टी हेलमेट, लाइफ जैकेट रस्सी, सर्च लाइट, ताला एवं चाबी, ट्रंक, सीटी, फोल्डिंग स्ट्रेचर, तिरपाल, व्यक्तियों के लिए टेंट, गैंती, कुल्हाड़ी, फावड़ा, हथौड़ा, सीढ़ी, प्राथमिक उपचार किट और मेगाफोन उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अवसर ब्लॉक की 30 पंचायत प्रतिनिधियों को समान की कीट प्रदान की गई और उन्हें उपकरण के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि पंचायतें आपदा प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और उन्हें आवश्यक संसाधनों से लैस करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह वितरित सामग्री का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर इसका प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी छौहारा हिमानी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला से प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed