फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dharmpal win in horse run

घुड़दौड़ में धर्मपाल ने मारी बाजी

Sun, 06 Nov 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
dharmpal win in horse run
रामपुर में अश्व प्रदर्शनी के दौरान घोड़ा दौड़ में भाग लेता पशुपालक। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में लोगों ने घुड़दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठाया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने मौके पर मौजूद रहकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर 400 मीटर, 800 मीटर और गुबारा घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में धर्मपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सतीश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गुबारा फोड़ प्रतियोगिता में सतीश नेगी अव्वल रहे। प्रतियोगिता का समापन निदेशक पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश ने किया। इस मौके पर एसडीसम रामपुर सुरेंद्र मोहन विशेष रूप से मौजूद रहे। तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी में सर्वोत्तम अश्व नर का पुरस्कार राजकीय अश्व प्रजन्न प्रक्षेत्र लरी लाहौल स्पीति के घोडे़ और सर्वोत्तम अश्व मादा का पुरस्कार सलीम निवासी गांव भद्राश की मादा अश्व ने जीता।
विज्ञापन

अश्व प्रदर्शनी में विशेष रूप से आमंत्रित डॉ. आरके शर्मा और डॉ. एसएस सैन ने अश्वों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी के समापन समारोह में उपनिदेशक जिला शिमला डॉ. नवीन, सहायक निदेशक डॉ. महेंद्र श्याम, डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. विनोद कुंडी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed