{"_id":"6a00cfb5606144f6d10d23bf","slug":"dhanya-of-durgapur-dhardi-school-stood-first-in-the-child-scientific-speech-competition-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1044-169125-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दुर्गापुर धारड़ी स्कूल की धान्या बाल वैज्ञानिक भाषण प्रतियोगिता में रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दुर्गापुर धारड़ी स्कूल की धान्या बाल वैज्ञानिक भाषण प्रतियोगिता में रहीं प्रथम
विज्ञापन
दुर्गापुर धारटी की छात्रा धान्या को स्कूल के प्रधानाचार्य स्कूल पहुंचने पर सम्मानित करते हुए- स
- फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते चिकित्सक।
दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी की छात्रा धान्या ने अपनी प्रतिभा से रिड्यूसिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन विषय पर आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से किया गया था, जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय पहुंचने पर छात्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार अवस्थी ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अब यह होनहार छात्रा राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएगी, जहां वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रा धान्या ने 700 में से 660 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।