फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devotees throng Dundi Mata Temple

Rampur Bushahar News: डुंडी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र शुरू

Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
डुंडी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र शुरू
विज्ञापन


प्रथम नवरात्र पर सुबह पांच बजे खुले मंदिर के कपाट, दिनभर भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा माता का दरबार

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)।
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को नेरवा के प्रसिद्ध डुंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद लोगों ने कतारबद्ध होकर माता के दरबार में शीश नवाया और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री ने बताया कि प्रथम नवरात्र पर घटस्थापना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना और दुर्गा सप्तशती के पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उन्हें गाय के शुद्ध घी व मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर दिनभर मां के भजनों और जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से दर्शन, जलाभिषेक और सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए। देर शाम तक मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed