{"_id":"61bb86607122ea2b793f2295","slug":"development-works-planned-in-kalpa-bdc-meeting-rampur-hp-news-sml3936654149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पा बीडीसी की बैठक में विकास कार्यों का खाका किया तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पा बीडीसी की बैठक में विकास कार्यों का खाका किया तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर कल्पा ब्लॉक पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष गंगाराम नेगी ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कल्पा ब्लॉक समिति अध्यक्ष गंगाराम नेगी ने कहा कि बैठक में कार्य सूची के अनुसार 15वें वित्तीय आयोग ने किन्नौर के लिए 29 लाख, 53 हजार, 660 राशि का आवंटन किया था। इस राशि को समिति के सदस्यों को बराबर एक लाख, 96 हजार, 910 रुपए का आवंटन किया है।
इस राशि को हर सदस्य पेयजल, सड़कों के रखरखाव और मरम्मत, सोलर लाइट, रास्तों के निर्माण, श्मशान घाट का रखरखाव, पब्लिक लाइब्रेरी, बच्चों के लिए पार्क का निर्माण करना और बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
पंचायत समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों के समक्ष अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं और समाधान के लिए विचार-विमर्श किया। बैठक में फैसला लिया गया कि ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से लगाने पर विचार किया गया।
इसमें छितकुल प्रधान सुभाष चंद्र नेगी ने समिति सदस्यों को सुझाव दिया कि कोई भी एजेंडा गांव से लाना है तो पहले ग्राम पंचायत से चर्चा करें, ताकि प्रधानों को भी इसकी जानकारी रहे। बैठक के लिए 14 विभागों को सूचित किया गया था लेकिन आठ विभागों से ही अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष छे डोलमा, बटसेरी पंचायत प्रधान प्रदीप कुमार, रक्षम पंचायत प्रधान सुशील कुमार नेगी, थेमगरांग प्रधान मनोहर देवी, सांगला प्रधान देव सांकी, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण किन्नौर, जयवंती ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास अधिकारी कल्पा ज्ञान प्यारी सहित अन्य मौजूद रहे।