{"_id":"5e25d1608ebc3e4ae33fd80d","slug":"dev-aastha-rampur-hp-news-sml321638462","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि और फसलों के लिए अच्छा रहेगा यह वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि और फसलों के लिए अच्छा रहेगा यह वर्ष
विज्ञापन
12/20 वैली के कीम देवता सप्ताह के बाद स्वर्ग प्रवास से लौटे मंदिर
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की 12/20 वैली के कीम गांव के आराध्य देवता नगेला सात दिनों के स्वर्ग प्रवास को पूरा कर अपने मंदिर लौट आए हैं। क्षेत्र के लोग अपने आराध्य देवता के स्वागत के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में जुट गए थे। इस विशेष अवसर पर मंदिर में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुनों के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई।
देवता नगेला ने अपने पुजारी मोहन धुली के माध्यम से खेल के द्वारा वार्षिक फलादेश का बखान किया। देवता नगेला के बखान के अनुसार यह साल कृषि और फसलों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। देवता नगेला इस वर्ष अपने 12/20 के क्षेत्रवासियों के लिए स्वर्ग से सुख-समृद्धि लेकर आए हैं।
गौरतलब है कि ऊपरी हिमाचल के सभी देवी-देवता मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एक माह के स्वर्ग प्रवास पर निकल जाते हैं, हालांकि कीम के देवता नगेला का स्वर्ग प्रवास सात दिवसीय रहा और देवता साहिब सोमवार को अपने देवालय पहुंचे। उनके स्वागत के लिए स्थानीय ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। सभी लोगों ने अपने आराध्य देवता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर में देवता के जयकारे गूंजे। वहीं बारहबीस क्षेत्र के ही करेरी गांव के नाग देवता 15 दिन बाद अपने मंदिर लौटेंगे। अन्य सभी देवी देवता एक माह बाद स्वर्ग प्रवास से अपने मंदिरों में वापस पहुंचेंगे। सोमवार को आराध्य देवता के मंदिर पहुंचने पर कारदार किशोरी लाल, मंदिर कमेटी अध्यक्ष देवराज, सचिव शावणु मल, सुनील कायथ, शेखर चौहान, मनोज चौहान, अक्षय, राजेंद्र, सुनील, यशवंत, योगेंद्र कायथ, विनोद, महेश नोहरा और कुलदीप कायथ सहित समस्त ग्रामीणों ने स्वागत किया और हर्ष जताया।