फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner saw the Lavi Fair with the children of the Children's Ashram.

Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने बाल आश्रम के बच्चों के साथ देखा लवी मेला

Thu, 14 Nov 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनियां देखीं, सूखे मेवे, मोमो और दोपहर का भोजन खाया
विज्ञापन

आश्रम के छात्रों को जल्द करवाया जाएगा नाथपा झाकड़ी परियोजना का दौरा : कश्यप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बाल दिवस पर सराहन बाल आश्रम के छात्रों ने लवी मेले का आनंद लिया। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के साथ बाल आश्रम के छात्राें ने लवी मेला मैदान घूमा और जानकारियां हासिल कीं। दोपहर बाद तक उपायुक्त ने बच्चाें को लवी मेले के महत्व और इसकी ऐतिहासिकता के बारे में बताया।
बाल आश्रम सराहन के छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के साथ बाल दिवस मनाया। मेला मैदान पहुंचने पर सबसे पहले उपायुक्त अनुपम कश्यप और एसपी संजीव कुमार गांधी ने फूल देकर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इसके बाद उपायुक्त की अगुवाई में छात्र-छात्राएं किन्नौरी मार्केट पहुंचे। उन्हाेंने छात्रों को किन्नौर के पारंपरिक परिधानों और उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने छात्राें को सूखे मेवे खिलाए। उन्हाेंने मेले में विभागों की प्रदर्शनियों में जाकर विद्यार्थियाें को कई प्रकार की जानकारी मुहैया करवाई। छात्र-छात्राओं ने लवी मेला मैदान घूमने के बाद उपायुक्त के साथ पर्यटन विभाग के होटल में दोपहर का भोजन किया। उन्होंने कहा कि बाल आश्रम में रहने वाले छात्र छात्राओं के हितों को लेकर प्रदेश सरकार प्रयासरत हैं। आश्रमाें में रह रहे छात्रों को सामाजिक धारा से जोड़ने और उनके भविष्य को उज्जवल करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त और एसपी शिमला ने छात्र-छात्राओं से उनके जीवन के लक्ष्य और शिक्षा प्रणाली के बारे में भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने कहा कि अगले माह बाल आश्रम के छात्रों को एसजेवीएन की 1500 मेगावाट परियोजना का भ्रमण करवाया जाएगा। यहां उन्हें परियोजना और विद्युत निर्माण से संबंधी जानकारी दी जाएगी। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने स्वयं छात्रों को परियोजना का भ्रमण करवाने की हामी भरी है। इस मौके पर एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी नरेश शर्मा सहित बाल विकास परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed