फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner inspected the EVM warehouse in Fagu

Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने फागू में ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Thu, 21 May 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीरवार को फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों और प्रवेश-निकास रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी प्राप्त की और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed