फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Department should restore the damaged road soon: Kaul Singh

दरकाली सड़क को जल्द बहाल करे विभाग : कौल सिंह

Mon, 13 Jul 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Department should restore the damaged road soon: Kaul Singh
बरसात से क्षतिग्रस्त हुई दरकाली सडक़ का जायजा लेते भाजपा नेता कौल सिंह नेगी। स्रोत : जागरूक पाठक
भाजपा नेता ने दरकाली पंचायत को किया दौरा
विज्ञापन


बस सेवा बंद होने से ग्रामीण, विद्यार्थी और मरीज परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने सोमवार को दरकाली पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जगोटी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हुई तकलेच-दरकाली सड़क का जायजा लिया।


कौल ने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि सड़क की युद्धस्तर पर बहाली की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को हो रही भारी परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सात दिन से मार्ग पर बस सेवा ठप होने से स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धंसी हुई सड़क की जगह पर सुरक्षा के चलते तुरंत डंगा लगाया जाए, अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बरसात को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर फौरी कदम उठाए जाएं और जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर बीडीसी सदस्य वीर सिंह भंडारी, भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष अनु रोष्टा, चेतन पाकला और डिंपल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed