{"_id":"6ad74af8656b68006b0c4618","slug":"demands-completion-of-khopra-brow-bridge-road-before-lavi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-172892-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेले से पहले खोपड़ी-ब्रौ पुल सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेले से पहले खोपड़ी-ब्रौ पुल सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग
विज्ञापन
खोपड़ी ब्रौ पुल सड़क का निर्माण लवी से पहले पूरा करने की उठी मांग। संवाद
. सड़क बनने से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले यातायात और जाम की समस्याोस मिलेगी निजात
. कुल्लू और शिमला जिले की 10 पंचायताें के हजारों ग्रामीणों को भी मिलेगी राहत
. विकल्प के तौर पर हो पाएगा सड़क का इस्तेमाल, एनएच पर बढ़ता यातायात दबाव भी होगा कम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) -5 पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से शहर में जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से लवी मेले से पहले खोपड़ी से ब्रौ पुल तक सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग उठाई है। इस सड़क के शुरू होने से मेले के दौरान यातायात दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही शिमला और कुल्लू जिले की 10 पंचायतों के ग्रामीणों को भी आवाजाही में राहत मिलेगी। कई वर्षों से लटकी इस सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने सितंबर में फिर शुरू कर दिया है। इन दिनों बरसात से प्रभावित स्थानों पर डंगे लगाने और सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। रामपुर में व्यापारिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षण संस्थानों के कारण वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद शहर को अभी तक बाईपास की सुविधा नहीं मिल पाई है। इसी समस्या को देखते हुए खोपड़ी से ब्रौ पुल तक सड़क बनाने की योजना तैयार की गई थी। हालांकि, काम की धीमी गति और बीच-बीच में निर्माण रुकने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। दिसंबर 2024 में विभाग ने सड़क का निर्माण शुरू किया था, लेकिन बजट समेत अन्य कारणों से काम गति नहीं पकड़ पाया। अब विभाग ने निर्माण कार्य में तेजी लाई है। खोपड़ी से ब्रौ पुल तक करीब 800 मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पहले सड़क को तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरू करना है। सड़क बनने से रामपुर शहर में यातायात का दबाव कम होगा और ब्रौ क्षेत्र के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। इस सड़क के बनने से निरमंड तहसील की ब्रौ, पोशना, बाड़ी, जगातखाना, तुनन, बक्खन, खरगा, कुश्वा और धारा सरघा पंचायतों के साथ रामपुर की सरपारा पंचायत के ग्रामीणों को मिलेगा। वर्तमान में वजीर बावड़ी होकर ब्रौ पहुंचने के लिए करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि नई सड़क बनने से यह दूरी एक किलोमीटर से भी कम रह जाएगी। इससे ग्रामीणों के समय और दूरी दोनों की बचत होगी। क्षेत्र के यशवंत शर्मा, सुरेश ठाकुर, राम कृष्ण, मोहर सिंह, कुशाल साहनी, विजय कुमार, रोहित, किशोरी लाल, हुकम चंद, प्यारे लाल नेगी, किशोर कुमार, मनीष चौहान सहित अन्य लोगों ने कहा कि लवी मेले के दौरान शहर में यातायात और जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यदि खोपड़ी ब्रौ पुल सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू होती है तो शहर के साथ-साथ निरमंड विकास खंड के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में राहत मिलेगी।
खोपड़ी-ब्रौ पुल सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। विभाग का प्रयास है कि करीब 800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाए और लवी मेले से पहले इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सके। इससे मेले के दौरान रामपुर में यातायात दबाव कम करने के साथ क्षेत्र के लोगों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। - दिनेश शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर