फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand to widen the bridge in Chirgaon's main market

Rampur Bushahar News: चिड़गांव मुख्य बाजार के पुल को चौड़ा करने की मांग

Mon, 12 Oct 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demand to widen the bridge in Chirgaon's main market
चिड़गांव बाजार का संकरा पुल
चिड़गांव बाजार में जिगाह, टिकराल घाटी और डोडरा-क्वार की आवाजाही का प्रमुख रास्ता
विज्ञापन

पार्षद शमशेर सिंह ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)। छौहारा क्षेत्र के चिड़गांव मुख्य बाजार में स्थित संकरा पुल लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। जिगाह घाटी, टिकराल घाटी और डोडरा-क्वार को जोड़ने वाले इस पुल से प्रतिदिन वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही होती है। पुल की कम चौड़ाई के कारण दोनों तरह की आवाजाही में दिक्कत आती है। स्थानीय लोगों ने पुल को चौड़ा करने और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने की मांग उठाई है। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत चिड़गांव ने प्रस्ताव पारित किया है। पार्षद शमशेर सिंह ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर पुल के चौड़ीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि यह पुल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। आसपास की घाटियों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए चिड़गांव बाजार पहुंचते हैं। पुल पर पर्याप्त जगह नहीं होने से वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। पूर्व प्रधान खाबल बिहार दुगड़ाण ने भी पुल पर सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था करने की आवश्यकता जताई है। स्थानीय निवासी राजीव साकटा, मनु और उदय सिंह का कहना है कि पुल से गुजरते समय पैदल लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से परेशानी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की स्थिति का तकनीकी आकलन करवाकर चौड़ीकरण की संभावनाएं तलाशने की मांग की है। साथ ही पैदल राहगीरों के लिए अलग फुटब्रिज बनाने या अन्य सुरक्षित विकल्प अपनाने का सुझाव भी दिया है। लोगों का कहना है कि पुल का चौड़ीकरण होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और पैदल चलने वालों को भी राहत मिलेगी। अब स्थानीय लोगों की नजरें संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article