{"_id":"5e5d41378ebc3eebb234529a","slug":"demand-rampur-hp-news-sml326306338","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों को दिया जाए सरकारी कर्मचारी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों को दिया जाए सरकारी कर्मचारी का दर्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। भामसं से संबंधित आशा कार्यकर्ता संघ जुब्बल इकाई की बैठक लोनिवि विश्रामगृह हाटकोटी में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ की प्रधान पुष्पा मांटा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपिन डोगरा, भामसं के जिला अध्यक्ष बृजलाल शर्मा, जिला मंत्री रूप लाल शर्मा, जिला संयुक्त सचिव जवाहर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग उठाई गई कि आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। आशा वर्करों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। आशा वर्करों के इंसेटिव में की गई कटौती को फिर से बहाल किया जाए। प्रशिक्षण के लिए आठ किलोमीटर दूर जाने पर यात्रा भत्ता दिया जाए। आशा वर्करों को साल में दो बार वर्दी दी जाए। छाता, बूट, बैग, रजिस्टर व अन्य स्टेशनरी उपलब्ध करवाने की मांग उठाई गई। संघ की प्रधान पुष्पा मांटा ने बताया कि संघ की अगली बैठक पांच अप्रैल को हाटकोटी में होगी। जो प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया है, उसे सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर संघ की सचिव रेखा, किरण भागटा, गीता, कविता, उषा, मंजु, पवित्रा, डिंपल, निशा, सरीता, शर्मिला उपस्थित रहीं।