{"_id":"6a2fd9cc06b8c7e95d027610","slug":"demand-raised-to-operate-buses-from-theog-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162486-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग बाजार से बसों का संचालन करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग बाजार से बसों का संचालन करने की उठाई मांग
विज्ञापन
ठियोग बाजार से बसों के संचालन की मांग को लेकर भाजपा मंडल के बैनर तले व्यापारियों और पार्षदों ने
. 20 दिन में मांग नहीं हुई पूरी तो सड़कों पर उतरेगी भाजपा
. भाजपा मंडल ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
. बाजार से बसें न चलने से व्यापारी झेल रहे आर्थिक मार
. बाजार से सामान खरीदकर बस पकड़ने के लिए यात्री तय कर रहे 700 मीटर की दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग में बाईपास का निर्माण होने के बाद मुख्य शहर से बसों की आवाजाही पर रोक लगी है। बसों का संचालन ठियोग बाजार से न होने के कारण व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। व्यापारी वर्ग बाजार से बसों का संचालन बहाल करने की लंबे समय से गुहार लगा रहा है। सोमवार को भाजपा मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बाजार से बसों की आवाजाही शुरू करने की मांग उठाई। भाजपा ने चेताया कि यदि 20 दिन में इस मांग पर गौर नहीं किया गया, तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी मंडल ठियोग के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय व्यापारियों, नवनिर्वाचित नगर परिषद पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों ने तहसीलदार ठियोग के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शिमला से आने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और निजी बसों को पुन: ठियोग बाजार मार्ग से संचालित करने की मांग उठाई गई। मंडल अध्यक्ष दूनी चंद कश्यप ने कहा कि ठियोग नगर परिषद के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के दौरान अधिकांश मतदाताओं ने बाजार से होकर बसों के संचालन की मांग प्रमुखता से उठाई थी। जब से बसों का संचालन बाईपास मार्ग से शुरू हुआ है, तबसे ठियोग के मुख्य बाजार में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजार से खरीदा गया सामान लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को करीब 700 मीटर दूर प्रेम घाट बाईपास तक पैदल पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाजपा मंडल ने मांग की है कि शिमला से ऊपरी क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसों को पूर्व की भांति ठियोग बाजार और पुराने बस अड्डे से होकर चलाया जाए, जबकि ऊपरी क्षेत्रों से शिमला जाने वाली बसें बाईपास मार्ग का उपयोग कर सकती हैं। भाजपा मंडल ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से जनहित एवं व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल सचिव राम कृष्ण मदराड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, नवनिर्वाचित पार्षद भारती सूद, सीमा कश्यप, कुसुम सांख्यान, भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र सूर्या, काहन सिंह खेवरा, भाजयुमो महामंत्री अजय शर्मा सहित व्यापारी वर्ग मौजूद रहा।