फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand raised to make Jagatkhana a sub-tehsil

Rampur Bushahar News: जगातखाना को उप तहसील बनाने की उठी मांग

Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to make Jagatkhana a sub-tehsil
रामपुर से सटे जगातखाना क्षेत्र
तहसील मुख्यालय के लिए करीब 60 किमी की दूरी तय करने को मजबूर लोग
विज्ञापन

नौ पंचायतों के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग नहीं हुई पूरी
जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द सरकार को भेजेंगे ज्ञापन : ब्रामटा
संवाद न्यूज एजेंसी
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। जिला कुल्लू के सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों ग्रामीण आज भी उपतहसील के लाभ से वंचित हैं। करीब नौ पंचायतों के ग्रामीण वर्षों से जगातखाना को उपतहसील का दर्जा मिलने की आस लगाए हुए हैं, लेकिन ग्रामीण की यह मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीण आज भी तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। इस ज्वलंत मांग को लेकर जल्द ही क्षेत्र के जन प्रतिनिधी सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे। गौर हो कि निरमंड विकास खंड की नौ पंचायतों के ग्रामीणों को अपने राजस्व, प्रमाणपत्रों सहित अन्य मामलों को सुलझाने के लिए तहसील मुख्यालय निरमंड जाना पड़ रहा है। ग्रामीण तहसील मुख्यालय के लिए 20 से 60 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है, जिन्हें तहसील संबंधित कार्यों के लिए निरमंड में रुकना पड़ता है। क्योंकि वे एक दिन में अपना कार्य कर अपने घर वापस नहीं लौट पाते हैं। क्षेत्र की जनता जगातखाना में वर्षों से उपतहसील खोलने की मांग उठा रही है। यदि यहां उपतहसील बनती है, तो क्षेत्र की ब्रौ, पोशना, जगातखाना, तुनन, बक्खन, खरगा, कुश्वा और सरघा पंचायत के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। ये पंचायतें करीब तीन पटवार सर्किल के तहत आती हैं और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए जगातखाना में उपतहसील खुलना तर्कसंगत भी है। क्षेत्र के लोग वर्षों से उपतहसील खुलने की टकटकी लगाए हुए हैं। यदि मांग सिरे चढ़ती है, तो ग्रामीणों को जहां अपने राजस्व, प्रमाण पत्र और अन्य कार्यों के लिए निरमंड तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। तहसील संबंधित 80 फीसदी कार्य यहीं हो जाएंगे और लोगों को अतिरिक्त दूरी व परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

जगातखाना में उपतहसील खुलनी जरूरी : ग्रामीण
प्रधान परिषद निरमंड के अध्यक्ष कैलाश ब्रामटा, जगातखाना पंचायत प्रधान सतीश कुमार, प्रधान खरगा नेसू राम विमल, प्रधान बक्खन मिथलेश कुमार, प्रधान पोशना पूजा ठाकुर, प्रधान धारा सरघा लता देवी ने कहा कि जनहित के लिए जगातखाना में उपतहसील खुलनी जरूरी है। जगातखाना मुख्यालय होने के साथ-साथ यहां विभिन्न विभागों के कार्यालय और बैंक की सुविधा उपलब्ध है। यदि यहां उपतहसील बनती है, तो क्षेत्र के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे। अध्यक्ष ब्रामटा ने कहा कि उप तहसील की मांग को लेकर जल्द ही प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed