{"_id":"654e2fea7eb9f53fbd07c956","slug":"demand-of-workers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-8056-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे धरना-प्रदर्शन : बिरमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे धरना-प्रदर्शन : बिरमा
विज्ञापन
एएचपीएल कंपनी के खिलाफ कामगारों ने खोला मोर्चा
बैठक में मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के पानवी पुल के समीप चार मेगावाट क्षमता की जल विद्युत परियोजना एएचपीएल कंपनी की ओर से ट्रेड यूनियन वर्करों के वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगें पूरी न करने को लेकर कंपनी के अधिकारियों और ट्रेड यूनियन वर्करों के बीच बैठक हुई।
कामगारों को इस वर्ष अप्रैल में हुई बैठक में दिवाली तक इंक्रीमेंट बढ़ाने और अन्य मांगें पूरी करने का कंपनी प्रबंधक ने आश्वासन दिया था, लेकिन दिवाली नजदीक आने पर भी मांगें पूरी न करने पर मजदूरों ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ रोष जताया। बैठक में कंपनी प्रबंधक ने दिसंबर में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। ट्रेड यूनियन प्रधान बिरमा चंद ने बताया कि यदि कंपनी सात दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं करती है तो हमें मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदार कंपनी की होगी।
वहीं, सचिव चौहान देव ने बताया कि कंपनी एक बार इंक्रीमेंट लगाने के बाद अगली बार इंक्रीमेंट बंद कर देती है, जिसके कारण हमारा एरियर भी खत्म हो जाता है। वेतन आज भी मात्र 10-12 हजार रुपये ही है। उधर, प्लांट मैनेजर प्रवेश ने कहा कि कंपनी की ओर से कहा गया था कि दिवाली के आसपास कामगारों को इंक्रीमेंट मिल जाएगा, लेकिन कंपनी के एमडी को किसी कारणवश देश से बाहर जाना पड़ा है। जैसे ही एमडी वापस आते हैं तो मामले को सुलझा दिया जाएगा।